दांतो की झनझनाहट से परेशान हैं तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, तुंरत होगा आराम

दांतो की झनझनाहट से परेशान हैं तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, तुंरत होगा आराम

सेहतराग टीम

हमारे शरीर के सभी अंग जरूरी हैं। उन्हीं अंगों में दांत भी आता है। अगर दांत ठीक रहेगा तो हम कोई भी चीज खा सकते हैं। जी हां दांत से हम खाना खाते हैं जो हमारे शरीर को फिट रखने में मदद करता है और हमारा शरीर रोगों से दूर रहता है। ऐसे में दांत का सही होना सबसे ज्यादा जरूरी है। आपको बता दें कि दांत में भी कई तरह के रोग होते हैं जो काफी तकलीफ देते हैं। उन्हीं में से एक है दांतों में झनझनाहट होना। इसे हम सेंसिटिविटी भी कहते हैं। ये परेशानी होने पर हम ना तो कुछ खा पाते हैं और ना ही पी पाते हैं। ऐसी स्थिति में इससे कैसे छुटकारा पाएं ये सबसे बड़ा सवाल है।

पढ़ें- एक्सरसाइज, जो बॉडी पोस्चर को बेहतर और स्पाइन को मजबूत बनाने में मदद करती हैं

ये समस्या आज के समय में काफी लोगों में देखी गयी है। अगर आप भी ऐसी समस्या से जूझ रहे है तो घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएगें जिससे ये समस्या दूर हो जाएगा। तो आइए जानते है घरेलू उपाय के बारे में-

दांतों में झनझनाहट होने का कारण (Teeth Sensitivity Causes in Hindi)

दांतों की ऊपर एक परत होती हैं जिसे एनेमल कहा जाता है। इसके साथ ही एक अंदरूनी परत होती है जिसे डेन्टिन कहा जाता है। ऐसे में जब एनेमल की परत उतर जाती हैं तो डेन्टिन बाहर के वातावरण के संपर्क में आ जाता है। जिसके कारण झनझनाहट की समस्या हो जाती है।

दांतों की झनझनाहट से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे (Home Remedies for Teeth Sensitivity in Hindi):

लहसुन

लहसुन में एंटी बैक्टीरियल एजेंट पाए जाते हैं। जो दांतों के दर्द के साथ-साथ सेंसिटिव दांतों से भी छुटकारा दिलाते हैं। इसके लिए एक लहसुन की कली को पीस लें और थोड़ा सा पानी और नमक डाल लें। इसके बाद इसे प्रभावित जगह पर लगा लें। 10-15 मिनट तक लगा रहने के बाद गुनगुने नमक पानी से कुल्ला कर लें।

नमक का पानी

दांतों की झनझनाहट को खत्म करने का यह सबसे अच्छा तरीका है। इसका इस्तेमाल करने से मुंह के पीएच बैलेंस हो जाते हैं। इससे इस्तेमाल करने के लिए एक कप गुनगुने पानी में एक चम्मच नमक डालकर गरारे करें। कोशिश करें कि थोड़ी देर मुंह में पानी रोक लें। 

शहद

हद में भरपूर मात्रा में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो दांतों के दर्द, सूजन को भी कम करने में मदद करता है। इसके लिए एक कप गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद डालकर रोजाना इससे कुल्ला करें।

ऑयल पुलिंग

दांतों के लिए ऑयल पुलिंह सबसे बेस्ट मानी जाती है। इसके लिए आप खाने वाला नारियल तेल या फिर तिल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सुबह थोड़ा सा तेल मुंह में भरकर कुछ देर कुल्ला करने के बाद इसे हटा दें। इस बात का ध्यान रखें कि इस तेल को निगले नहीं। इससे आपके मुंह में मौजूद बैक्टीरिया आपके पेट में चले जाएंगे।

हल्दी

हल्दी में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो आपको दांतों की हर समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए आधा चम्मच हल्दी पाउडर में नमक और सरसों का तेल डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसकआ इस्तेमाल प्रभावित जगह पर करें। जल्दी से दांतों की झनझनाहट से छुटकारा पाने के लिए दिन में 2 बार इस्तेमाल करें।

 

इसे भी पढ़ें-

ये स्थिति मानी जाती है आत्महत्या करने की बड़ी वजह, जानिए इसके बारे में...

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।